NEVER GIVE UP
               

        महान अमेरिकी वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन (Thomas Alva Edison) ने बल्ब को बनाने में हज़ार बार असफल हुए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी  और आखिरकार बल्ब बनाने में सफलता प्राप्त की, जिससे आज पूरी दुनिया रोशन है। 



        बचपन में एडिसन को कमजोर बुद्धि वाला समझकर स्कूल से निकाल दिया था, उनकी माँ को एक पत्र भेजा गया कि आपका बालक मंदबुद्धि है इसको स्कूल मत भेजो। लेकिन उनकी माँ नैंसी इलियट (Nancy Mathews Elliott) ने एडिसन से कहा कि " आपके स्कूल के टीचर्स में इतनी काबिलियत नहीं है कि वो आपको पढ़ा सकें" और फिर एडिसन की पढाई घर में ही होने लगी। 

        काफी समय बीतने के बाद जब एडिसन वैज्ञानिक बन गये तब उन्हें अचानक वो पत्र मिला, उसको पढ़ के उनके आंशू निकल आये इस घटना को याद करते हुए एडिसन ने कहा- " एक माँ ने एक मंद बुद्धि को सदी का सबसे महान वैज्ञानिक बना दिया"

                एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि आप बल्ब को बनाने में हज़ार बार असफल क्यों हुए तो उनका जवाब यह था की मैं हज़ार बार असफल नहीं हुआ बल्कि मैने हज़ार तरीके खोज निकाले जिनसे बल्ब नहीं बन सकता था " 

        थॉमस अल्वा एडिसन का जन्म 11 फ़रवरी 1847 को हुआ था। एडिसन ने अपने जीवन में हजारों अविष्कार किये हैं उन्होंने 27 फ़रवरी 1880 को बिजली के बल्ब का पेटेंट कराया था 

        इससे हमें यह सिखने को मिलता है कि जितने बार आप असफल होंगे आप सफलता के उतने ही करीब होंगे जीवन में हमेशा समस्याएँ या कठिनाइयाँ आती रहती हैं, लेकिन हमें हमेशा आशावान रहना चाहिए और अपना मनोबल बनाये रखना चाहिए। जब हम हार मान लेते हैं तो हम अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं, जीवन में एक बार ऐसा भी आता है कि जब लगने लग जाता है कि सब कुछ ख़तम हो गया जीवन में कुछ भी करने को नहीं बचा तब आप खुद से कहिये की NEVER GIVE UP .




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

😊खुशी😊Happiness😊